21 फ़रवरी 2017 - 17:34
यमन पर सऊदी बमबारी से यमनी गवर्नर की शहादत।

सऊदी अरब ने यमन पर अपने अत्याचार जारी रखते हुए यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ में मक़ा शहर के गवर्नर को युद्धक विमानों द्वारा हमला करके शहीद कर दिया हैं।

सऊदी अरब ने यमन पर अपने अत्याचार जारी रखते हुए यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ में मक़ा शहर के गवर्नर को युद्धक विमानों द्वारा हमला करके शहीद कर दिया हैं।
अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मक़बना के गवर्नर शेख़ मोहम्मद हायल सेनान सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में शहीद हो गए।
सऊदी युद्धक विमानों ने शेख़ सेनान को उस समय निशाना बनाया, जब वे ड्यूटी पर थे।
ग़ौरतल है कि शेख़ सेनान, यमन के इस इलाक़े की काफ़ी लोकप्रिय हस्ती थे। उन्होंने सऊदी अतिक्रमण के मुक़ाबले के लिए यमनी प्रतिरोधी संगठनों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है।
दूसरी ओर, सोमवार को ही यमनी सुरक्षा बलों ने सऊदी अरब के जीज़ान इलाक़े में कार्यवाही करके सऊदी सैनिकों को ले जाने वाले एक वाहन को नष्ट कर दिया, इस हमले में मारे जाने वाले सऊदी सैनिकों की सहीं संख्या के बारे में अभी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।